Samastipur News: केंद्रीय मंत्री ने मोहनपुर में लिया बाढ़ का जायजा
Samastipur News: मोहनपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने कमी पुलों की संख्या के कारण बाढ़ का अधिक दबाव होने का आरोप लगाया। सांसद ने सीढ़ियों के निर्माण का आश्वासन दिया, लेकिन पुलों की संख्या बढ़ाने के बारे में कुछ नहीं कहा। लोग राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन आधारभूत सुविधाओं की कमी बरकरार है।
Samastipur News: मोहनपुर। क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मंगलवार को मोहनपुर आए। उनके साथ मोहिउद्दीननगर विधायक राजेश कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय, सीओ संतोष कुमार, बीडीओ निगम झा एवं अन्य लोग मौजूद थे। सांसद ने निर्माणाधीन ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन सड़क पर घूम कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन फोरलेन सड़क में पुल पुलियों की संख्या कम होने के कारण बाढ़ का दबाव ज्यादा देखा गया। लोगों ने प्रखंड की सभी पंचायत को वार्ड प्रभावित घोषित करते हुए किसानों को फसल मुआवजा देने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि राजपुर जौनपुर, मटिऔर गांव के समीप पुलों की संख्या और बढ़ाई गई होती, तो लोग इतनी जल्दी गंगा नदी के बढ़ते हुए जलस्तर का दबाव नहीं झेलते।
इस पर संसद ने आश्वासन दिया कि गांव से फोरलेन सड़क पर चढ़ने उतरने के लिए सीढ़ी का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने पुलों की संख्या और बढाई जाने की कोई बात नहीं की। उल्लेखनीय है कि गंगा नदी के जलस्तर में कमी होने के कारण मोहनपुर के लोग राहत महसूस करने लगे हैं। लेकिन उनके सामने आधारभूत सुविधाओं के अभाव की समस्या आज भी बरकरार है।

