मेहनत के बल पर परिवार व समाज बदलने का जज्बा समेटे हैं बच्चे
विभूतिपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ने 2026 में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान करने के लिए मेधा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक अजय कुमार ने छात्रों को मेहनत के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम में शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।

विभूतिपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विभूतिपुर उत्तर में मैट्रिक और इंटर परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में मेधा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मवि कापन के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चौधरी ने की। जबकि संचालन शिक्षक कृष्ण कुमार सुधांशु और शंभू कुमार झा ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों के द्वारा दीप जलाकर कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अजय कुमार ने मैट्रिक और इंटर के स्कूल टॉपरों एवं अन्य को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत के बल पर ये बच्चे अपने परिवार और समाज की किस्मत बदलने का जज्बा समेटे हुए हैं।
विद्यालय परिवार इन्हें बखूबी दिशा निर्देश देता रहेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग कक्ष में मोबाईल का उपयोग नहीं करेंगे बल्कि वर्ग कक्ष में जाने से पहले मोबाईल को लॉकर में रख देगें। विधायक ने विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार को पुस्तकालय के लिए अपनी प्रकाशित पुस्तक भेंट किया। प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी ने इस तरह के कार्यक्रम मेधा को और अधिक निखारते हैं। कार्यक्रम को पूर्व प्रखंड प्रमुख रूपांजलि कुमारी, मुखिया विभा कुमारी, सरपंच वंदना कुमारी, शिक्षा समिति के अध्यक्ष रूपा देवी, सचिव शोभा देवी,लेखापाल योगेश कुमार, विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य जागेश्वर महतो, शिक्षक नेता संजीव कुमार, मध्य विद्यालय कापन के शिक्षक राकेश कुमार समेत कई गणमान्य शिक्षाविदों ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों को पाग,चादर और माला से स्वागत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और मोमेंटो से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन उच्च माध्यमिक विद्यालय विभूतिपुर उत्तर के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार गुप्ता ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


