Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsMassive Fire in Vidyapatinagar Three Houses Burned Livestock Killed
शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन घर जले

शॉर्ट सर्किट से लगी आग से तीन घर जले

संक्षेप:

विद्यापतिनगर के सोठगामा पंचायत में शुक्रवार रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने तीन घरों को जलाकर खाक कर दिया और चार मवेशियों की जान ले ली। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक मदद देर से आई। प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

Jan 18, 2026 12:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

विद्यापतिनगर। थाना के सोठगामा पंचायत के वार्ड एक में शुक्रवार की रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी। इस अगलगी में तीन घर जलकर खाक हो गया। वहीं, चार मवेशियों की झुलसकर मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तीन झोपड़ीनुमा मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक तीनों घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। अगलगी में एक मोटरसाइकिल समेत घर में रखा अनाज, कपड़े, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज भी जलकर नष्ट हो गए। जबकि इस दौरान दो गाय व दो बछड़े की भी जलकर मौत हो गयी।

ग्रामीणों का कहना है कि आग लगने के बाद काफी देर तक न तो दमकल की गाड़ी पहुंची और न ही कोई प्रशासनिक मदद मिल सकी। मजबूरी में ग्रामीणों ने बोर्डिंग व चापाकल से पानी लाकर बाल्टी और अन्य साधनों से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाद में जब अग्निशमन वाहन पहुंचा, तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। इस घटना में रामबिलास राय, विजय राय और अजय राय का घर जलकर खाक हो गया। अचानक हुई इस घटना से गांव में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल राहत सामग्री एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;