Massive Fire in Ready-Made Garment Factory in Morwa Causes Huge Loss रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsMassive Fire in Ready-Made Garment Factory in Morwa Causes Huge Loss

रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान

मोरवा प्रखंड के सोंगर पंचायत में शनिवार रात एक रेडीमेड फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का कपड़ा और सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। चार सौ पैंट और 270 से अधिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 29 Dec 2024 11:10 PM
share Share
Follow Us on
रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग से लाखों का नुकसान

मोरवा, निज संवाददाता। मोरवा प्रखंड के सोंगर पंचायत में शनिवार रात रेडीमेड फैक्ट्री में आग लगने से लाखों का कपड़ा व सामान स्वाहा हो गया। इसकी सूचना ताजपुर पुलिस, मुखिया, सरपंच एवं बैंक पदाधिकारियों को दी गई है। रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री की प्रोपराइटर मनीषा कुमारी व बैजनाथ सहनी ने बताया कि शनिवार देर रात अचानक दुकान से आग की लपटें निकलने लगी। दुकान से आग की लपटें निकलती देख लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने जुटने के बाद जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक चार सौ रेडीमेड पैंट एवं 270 से अधिक शर्ट जलकर राख हो गए। मुखिया रंजीत कुमार पासवान ने घटना की जानकारी ताजपुर थाना अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रशासन को दी है। आग लगने से लाखों का नुकसान बताया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।