जिले में 1043 परीक्षार्थियों की छूटी गणित की परीक्षा

Feb 19, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

समस्तीपुर में 17 फरवरी से शुरू हुई मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन गणित की परीक्षा में 1043 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। पहले दिन की पहली पाली में 537 और दूसरी पाली में 506 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। जिलों में चार कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जहां परीक्षाओं की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।

जिले में 1043 परीक्षार्थियों की छूटी गणित की परीक्षा

समस्तीपुर। 17 फरवरी से जिले में 78 केन्द्रों पर चलने वाली मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा के दूसरे दिन पहली तथा दूसरी पाली में मुख्य विषय गणित की परीक्षा ली गई। इस दौरान, आज कई केन्द्रों पर लेट से पहुंचने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित घोषित कर दिए गए। इस तरह पूरे जिले में कुल 1043 छात्र- छात्राओं की परीक्षा छूट गई। इसकी सूचना डीईओ ने डीएम के माध्यम से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भेज दी है। डीईओ ने बताया कि मैथ की पहली पाली की परीक्षा में कुल 31589 विद्यार्थियों में 537 की परीक्षा छूट गई।

दूसरी पाली में कुल 31669 में 506 विद्यार्थियों की परीक्षा छूट गई। ये सभी उक्त परीक्षा में उपस्थित नहीं थे। इसकी अनुमंडलवार स्थिति देखी जाए, तो समस्तीपुर में पहली पाली में 15656 में 261 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 15869 में 270 अनुपस्थित रहे। रोसड़ा में पहली पाली में 8578 में 158 , दूसरी पाली में 8632 में 146 ने नहीं दी परीक्षा। दलसिंहसराय में पहली पाली में 4453 में 70 तथा दूसरी पाली में 4619 में 61 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। पटोरी में पहली पाली में 2902 में 48 व दूसरी पाली में 2549 में 29 ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षा को लेकर जिले में बनाए गए चार कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त अधिकारी व कर्मी गणित की परीक्षा की गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए परीक्षा केन्द्रों के बारे में लगातार अपडेट लेते रहे। जिला मुख्यालय में जिला कंट्रोल रूम जबकि हर अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। दोनों पाली की मैथ की परीक्षा के बाद परीक्षा की सीलबंद कापियों को मजिस्ट्रेट की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में जिला मुख्यालय में आरएसबी इंटर स्कूल, काशीपुर में बनाए गए बज्रगृह में भेजा गया, जहां सशस्त्र बल का पहरा लगा हुआ है। आज की परीक्षा के क्रम में देखा गया कि कई केन्द्रों पर परीक्षा देने जाने वाले परीक्षार्थियों की बारीकी से तलाशी व जांच की जगह जल्दबाजी व जैसे तैसे जांच पड़ताल कर परीक्षा कक्षों में भेजा जा रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।