ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरपुलिस की मौजूदगी में रीति रिवाज के साथ हुई शादी

पुलिस की मौजूदगी में रीति रिवाज के साथ हुई शादी

काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस की सुरक्षा के बीच में मोहिद्दीनपुर पंचायत में बुधवार को विकास व विनीता की शादी हुई। सिंदूरदान के बाद दूल्हा व दुल्हन समेत परिजनों का चेहरा खिल उठा। बता दें कि थाना क्षेत्र...

पुलिस की मौजूदगी में रीति रिवाज के साथ हुई शादी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरThu, 23 May 2019 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस की सुरक्षा के बीच में मोहिद्दीनपुर पंचायत में बुधवार को विकास व विनीता की शादी हुई। सिंदूरदान के बाद दूल्हा व दुल्हन समेत परिजनों का चेहरा खिल उठा। बता दें कि थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित वार्ड 12 में ध्रुवगामा गांव से काफी धूमधाम से दुलारो राम अपने पुत्र विकास राम की शादी के लिए बारात लेकर मोहिउद्दीनपुर पहुंचे थे। गांगो राम की पुत्री विनीता से उसकी शादी होनी थी। सब कुछ विधि के अनुरूप चल रहा था।

दरवाजा लगने के बाद वरमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी, उसी समय गांव के कुछ असामाजिक तत्वों ने हंगामा करना शुय कर दिया था। बाराती के बैठने के लिए रखी कुर्सी पटकने के साथ ही सभी को मारने पीटने लगे थे। इसमें दूल्हे सहित कई बाराती घायल हुए थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते असामाजिक तत्वों के करतूत से डर कर दूल्हा बारात के साथ भाग गया। मामले में लड़की की मां ने इस मामले मे एक आवेदन भी थाने को दिया था। बाद में फिर बात के बाद बुधवार को शादी हुई।

शादी के बाद खुश दिख रहे दूल्हे विकास ने बताया कि हंगामा करने वालों ने उसे भी नहीं छोउ़ा था। उसे बेरहमी से पीटा गया था। लेकिन उसे उसका गम नहीं है। तमाम विघ्न दूर होने के बाद विनीता को अपनाकर वह खुश है। इधर, लड़की की मां नीलम देवी, बहन वीणा देवी, भाई अच्छे राम ,मिट्ठू राम का कहना था कि हमलोग अब हर बात भूल चुके हैं। अगर शादी नही होती तो उनका सपना टूट जाता। शादी के समय मौजूद थाना के सआनि पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुखिया पति अमर पासवान, संधीर महतो, अरुण ठाकुर, धीरन पासवान, संजय पासवान, गणेश राम आदि के सहयोग से शादी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें