ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरचुनाव में मन्नी मंडल बने शाखा अध्यक्ष

चुनाव में मन्नी मंडल बने शाखा अध्यक्ष

ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे इम्प्लाईज एसोसिएशन, पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल में कारखाना शाखा का चुनाव मंडल उपाध्यक्ष रमेश कुमार राम की अध्यक्षता एवं मंडल मंत्री लालबाबू राम की उपस्थिति में सम्पन्न...

चुनाव में मन्नी मंडल बने शाखा अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSun, 20 Jan 2019 11:58 PM
ऐप पर पढ़ें

ऑल इंडिया एससीएसटी रेलवे इम्प्लाईज एसोसिएशन, पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर मंडल में कारखाना शाखा का चुनाव मंडल उपाध्यक्ष रमेश कुमार राम की अध्यक्षता एवं मंडल मंत्री लालबाबू राम की उपस्थिति में सम्पन्न कराया गया। रविवार को सर्वसम्मति से शाखा अध्यक्ष के पद पर टेक्नीशियन वन मन्नी मंडल, सीओएस नवल कुमार को शाखा मंत्री एवं टेक्नीशियन थ्री बिरजु राम को कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचन किया गया।

अपने संबोधन भाषण में मंडल मंत्री लालबाबू राम ने सभी पदधारकों को बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में न केवल हमारा रेल संगठन मजबूत होगा। मौके पर पप्पू कुमार राम, अर्जुन कुमार, लक्ष्मी कुमारी, अभिषेक कुमार, राम शरण राम, पशुपति ठाकुर, रोहित कुमार मंडल आदि मौजूद थे। चन्द्रशेखर राम समेत अनेकों संगठन से जुड़े कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें