5वें सेमेस्टर में 120 घंटे का इंटर्नशिप जरूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

बिहार सरकार और एलएन मिथिला विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक छात्रों के लिए पांचवें सेमेस्टर में 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य की गई है। छात्रों को चार क्रेडिट दिए जाएंगे और परिणाम इसी के आधार पर जारी होंगे। प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने इस संबंध में बैठक की और इंटर्नशिप के लिए संस्थानों से संपर्क करने की स्वतंत्रता दी।

5वें सेमेस्टर में 120 घंटे का इंटर्नशिप जरूरी

दरभंगा। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग और एलएन मिथिला विश्वविद्यालय की ओर से जारी नियमों के अनुसार स्नातक छात्रों के लिए पांचवें सेमेस्टर में 120 घंटे की इंटर्नशिप अनिवार्य है। इसके लिए छात्रों को चार क्रेडिट दिए जाएंगे और इसी के आधार पर उनके परिणाम जारी किए जाएंगे। ये बाचें प्रधानाचार्य प्रो. मुश्ताक अहमद ने सोमवार को आयोजित कॉलेज के सभी विभागाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में कही। बैठक इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करने और ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में बुलायी गयी थी। इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पांचवें सेमेस्टर के सभी छात्रों को इंटर्नशिप के लिए विभिन्न संस्थानों से संपर्क करने और अपनी रुचि के अनुसार इंटर्नशिप करने की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।