
दृढ़ इच्छाशक्ति लक्ष्य हासिल करने का आसान तरीका : मंत्री
राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति व ईमानदारी से प्रयास करना लक्ष्य को हासिल करने का आसान तरीका है। उन्होंने डायट के नए भवन का शिलान्यास समारोह में युवाओं को...
पूसा। राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति व ईमानदारी से किया गया प्रयास लक्ष्य हासिल करने का आसान तरीका है। इसके लिए विजन तय कर लगन व मेहनत से प्रयास करने की जरूरत है। वे गुरूवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केन्द्र, पूसा (डायट) के सभागार में बोल रहे थे। मौका था डायट के प्रशासनिक भवन निर्माण का शिलान्यास समारोह का। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है। लोगों खासकर युवाओं के लिए वे प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने डायट के प्रशिक्षु छात्रों से कहा कि वे शरीर को मेहनतकश बनायें एवं ज्ञान को निरंतर अपडेट करते रहें।

जिसका लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि आरंभिक वर्षो की मेहनत भविष्य में खुशहाल जिंदगी देता है। उन्होंने कुछ वर्षो पूर्व बने संस्थान के भवन की जर्जरता पर नाराजगी व्यक्त की। स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. श्वेता सोनाली ने कहा यह गौरव का दिन है। नये भवन की नींव रखी गई है। जिसका लाभ डायट से जुड़े लोगों को मिलेगा। मौके पर पूर्व जिप सदस्य संजय कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। मौके पर प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष रंधीर कुमार, बीडीओ रविश कुमार रवि, जिला शिक्षा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, पंसस सदस्य ताराचंद मेहता, पूर्व मुखिया गीता देवी, प्रदीप मंडल, पप्पू कुमार, राजेश कुमार, बालेश्वर राय, सुनील कुमार, शत्रुघन सिंह, रंजीत चौधरी, रंजीत पटेल, राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




