Samastipur News: हॉस्पिटल चौक पर बीते एक पखवाड़े से नहीं जल रही है हाई मास्ट लाइट
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Samastipur News: ताजपुर के स्थानीय हॉस्पिटल चौक पर पिछले एक पखवाड़े से हाई मास्ट लाइट बंद है, जिससे शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे स्थानीय निवासियों, राहगीरों और दुकानदारों को कठिनाई हो रही है। लोगों ने नगर प्रशासन और अधिकारियों से इसे जलवाने की मांग की है।

Samastipur News: ताजपुर। स्थानीय हॉस्पिटल चौक पर बीते एक पखवाड़े से हाई मास्ट लाइट नहीं जल रहा है। इस कारण शाम होते ही चौक पर चारों तरफ अंधेरा पसर जाता है। स्थानीय निवासी, राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन के साथ साथ मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद से समस्या की ओर ध्यान देते हुए यथाशीघ्र हाई मास्ट लाइट जलवाने की मांग की है।


