जेसीबी मशीन से कराई जा रहा पोखर की उड़ाही
कल्याणपुर के मधुरापुर टारा पंचायत में सरकारी नियमों का उल्लंघन करते हुए जेसीबी मशीन से पोखर की उड़ाही की जा रही है। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की है। कार्य शुरू होने से पहले योजना का बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे लोग नाराज हैं।

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा पंचायत के वार्ड 8 में सरकारी नियमों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन किया जा रहा है। मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से पोखर की उड़ाही का कार्य कराया जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से मामले की जांच करा कर कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बगैर योजना का बोर्ड लगाए ही जेसीबी मशीन से कार्य कराया जा रहा है। जबकि कोई भी कार्य शुरू होने से पहले योजना का बोर्ड लगाने का प्रावधान है। परंतु प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश पंचायत में कार्य शुरू होने से पहले नहीं बाद में योजना का बोर्ड लगाया जाता है।
ताकि लोगों को पता चल सके की किस योजना से और कितनी राशि से यह कार्य कराया जा रहा है। जेसीबी मशीन से कार्य कराए जाने से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। इस बाबत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि बगैर जानकारी के ही कार्य कराया जा रहा था जिसे जांचोपरांत रोक लगा दिया गया है। उन्होंने आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


