पंसस के घर पर हमला व मारपीट के मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिकी
विभूतिपुर के चकहबीब वार्ड 14 में मंटून राय की पत्नी रेखा देवी ने 10-12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं, नीतीश कुमार ने भी मंटून राय और अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत चकहबीब वार्ड 14 निवासी मंटून राय की पत्नी सह पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी के फर्द बयान के आधार पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गांव के हीं नीतीश कुमार, शंकर राय और 10-12 अन्य को आरोपित किया है। वहीं दूसरी तरफ चकहबीब वार्ड 14 निवासी शंकर राय के पुत्र नीतीश कुमार ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें चकहबीब वार्ड 14 टोला झपही निवासी मनटुन राय, रेखा देवी, राजन कुमार, जूली कुमारी, करीना कुमारी और बैजनाथ राय को नामजद किया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



