लिटरेरी फेस्ट में छात्रों ने दिखायी प्रतिभा
उदयनाचार्य रोसड़ा कॉलेज में लिटरेरी फेस्ट 2026 और विषय गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संजय झा ने की, जिसमें भाषण, क्विज, और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हुआ। छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की। डॉ. झा ने साहित्य अध्ययन के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

रोसड़ा। स्थानीय उदयनाचार्य रोसड़ा कॉलेज में चल रहे विषय गौरव दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत मंगलवार को अंग्रेजी विभाग द्वारा लिटरेरी फेस्ट 2026 तथा उर्दू विभाग द्वारा विषय गौरव दिवस का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. संजय झा ने की, जबकि संचालन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. अनिता कुमारी एवं उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. एमन ओबैद ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। लिटरेरी फेस्ट के अंतर्गत भाषण, क्विज, पोस्टर प्रेजेंटेशन एवं लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में विवेक कुमार राय, पायल सिंह एवं कोमल कुमारी ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर स्वागत गान, नज़्म, मुशायरा, नाट्य प्रस्तुति सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रधानाचार्य डॉ.संजय झा ने कहा कि किसी भी महाविद्यालय की पहचान उसकी अकादमिक गतिविधियों से होती है। साथ ही उन्होंने साहित्य अध्ययन के महत्व और भारतीय संस्कृति की विशेषताओं पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान आयोजित इंटरैक्टिव सत्र में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण प्रवजन, डॉ. विनय कुमार, डॉ. संजय, डॉ. निविध चंद्रा, डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. सतीश, डॉ. जाकिर, डॉ. रतन, बादशाह जफर एवं बालबोध चौधरी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


