Samastipur News: मानव बल की मौत में लाइनमैन नपेंगे

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: समस्तीपुर। बिजली के करंट लगने से 27 जुलाई को हुए मानव बल राहुल की मौत

Samastipur News: मानव बल की मौत में लाइनमैन नपेंगे

Samastipur News: समस्तीपुर। बिजली के करंट लगने से 27 जुलाई को हुए मानव बल राहुल की मौत मामले में पुलिस जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जांच के दौरान पुलिस ने लाइनमैन रवि कुमार को घटना के लिए जिम्मेदार माना है। पुलिस के अनुसार, बिजली लाइन से जुड़े कार्य के दौरान ऑपरेटर की चूक के कारण राहुल की जान गई। मामले में आरोप तय किए जाने के बाद अब पुलिस आरोपित के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की प्रक्रिया में जुटी है। जांच के क्रम में घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ ही बिजली आपूर्ति और विभागीय स्तर पर बरती गई सावधानियों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की गई।

उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लाइनमैन रवि कुमार की भूमिका को जिम्मेदार पाया। घटना के बाद मृतक राहुल के पिता रामसागर राय ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में बिजली विभाग के जेई, विभागीय कर्मियों सहित कुछ ग्रामीणों पर लापरवाही और साजिश का आरोप लगाया गया था।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला। जांच के दौरान पुलिस ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि राहुल जिस समय काम कर रहा था, उस दौरान बिजली लाइन से संबंधित प्रक्रिया का पालन किस स्तर तक किया गया था। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लाइनमैन रवि कुमार को दोषी माना है। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी स्तर से भी जांच की निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच में सामने आए तथ्यों की समीक्षा के बाद दोषी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस अब मामले में चार्जशीट तैयार करने में जुटी है। डीआईजी मनोज कुमार तिवारी ने नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दरभंगा कार्यालय बुलाकर अब तक के जांच के रिपोर्ट की जानकारी ली।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar Newsसमस्तीपुरSamastipur News: मानव बल की मौत में लाइनमैन नपेंगे