अपहरण मामले में एक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Mar 02, 2026 12:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
कल्याणपुर के रतवारा गांव में पुलिस ने शनिवार रात एक व्यक्ति को युवती के अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया। फरवरी में युवती के अपहरण की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी लालो राम को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रतवारा गांव से पुलिस ने शनिवार की रात युवती अपहरण मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञात हो की फरवरी महीना में थाना क्षेत्र के ही एक गांव से एक युवती के अपहरण को लेकर उसके परिजन के द्वारा थाना में आवेदन देकर नामजद मामला दर्ज कराया गया था। इसके आलोक में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की रात रतवारा गांव से योगेंद्र राम के पुत्र लालो राम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



