Samastipur News: युवक को ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Samastipur News: सिंघिया के वारी पंचायत के एक गांव में पंद्रह दिन पहले अपहृत नवालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया। अपहर्ता ने बाद में लड़की के घर पहुंचकर हंगामा किया। लड़की के परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अपहर्ता रुपेश पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Samastipur News: सिंघिया। वारी पंचायत के एक गांव से पंद्रह दिन पूर्व हुई अपहृत नवालिग़ लड़की को पुलिस ने बरामद कर शुक्रवार को न्यायालय में 164 का बयान कराया। वही अपहर्ता ने गुरुवार की रात नवालिग़ के घर पहुंच कर जमकर हंगामा किया। बाद में लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ कर मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया की इस मामले में वारी गांव के हरिकिशोर पासवान के पुत्र रुपेश पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं न्यायलय के आदेश पर लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।


