Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsKarwa Chauth Celebration Mahindra Tractor Company Gifts to Farmers at Chandna Auto Center
चांदना ऑटो सेंटर में किसानों के बीच बंटा उपहार

चांदना ऑटो सेंटर में किसानों के बीच बंटा उपहार

संक्षेप:

समस्तीपुर में करवा चौथ के अवसर पर मोहनपुर के चांदना ऑटो सेंटर में महिन्दा ट्रैक्टर कम्पनी ने किसानों के लिए उपहारों का आयोजन किया। समारोह में 200 से अधिक किसान शामिल हुए और लक्की ड्रा में टीवी,...

Sat, 11 Oct 2025 04:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर। करवा चौथ के शुभ अवसर पर मोहनपुर स्थित चांदना ऑटो सेंटर में महिन्दा ट्रैक्टर कम्पनी की ओर से हर चाय पे उपहार पर चर्चा की गई। जिसमें लगभग दो सौ किसान शामिल हुये। मौके पर कप में गरम पानी डालकर लोगों को लक्की ड्रा द्वारा टीवी, मोबाइल, मिक्सर ग्राइंडर, डिनर सेट, रोटावेटर एप्प, मोटरसाइकिल आदि बांटा गया। समारोह में कम्पनी के एरिया मैनेजर संदीप पाण्डेय व क्षेत्र पदाधिकारी अनिश शर्मा उपस्थित रहे। प्रोपराइटर कृष्ण कुमार चांदना एवं हिमांशु चांदना ने महिन्द्रा ट्रैक्टर द्वारा त्योहार में दिये जा रहे छूट एवं उपहारों की जानकारी दी। मिथिलेश कुमार, रोहित कुमार, प्रियांशु नारायण अभिलाषा कुमारी, सुमन कुमारी, मुन्नी कुमारी, विनय कुमार सिंह एवं गौरव कुमार सहित जिला भर से आये हुए किसान समारोह में शामिल रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।