जन भावना के अनुरूप जनता की सेवा के उद्देश्य शुरु किया जन सम्पर्क
विभूतिपुर में जदयू नेता राम नारायण सिंह ने जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत की। यह अभियान विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के 35 पंचायतों में पहुंचेगा। सिंह ने बताया कि वे 1977 से...

विभूतिपुर। विभूतिपुर की जनता के बीच संकल्प के साथ आये हैं। जनता की सेवा के उद्देश्य से विधानसभा चुनाव तक जन सम्पर्क अभियान जारी रहेगा। ये बातें प्रखंड के मुरिया स्थान में जन सम्पर्क अभियान की शुरुआत करते हुए जदयू नेता राम नारायण सिंह ने कही। उन्होनें बताया कि वे 1977 से जनता के बीच है और हमारा यह अभियान जो आज से शुरू हुआ है लगातार विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के 35 पंचायतों में जारी रहेगा। मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार राय, स्थानीय मुखिया पति राजेश कुमार झा, अनिल कुमार सिंह, रामलाल सिंह, राज कुमार दास, शिबू दास, तेज नारायण दास, संजीत कुमार, विनोद कुमार सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अर्जुन कुमार पंडित, गब्बर कुमार, पंकज कुमार, सूर्यदेव सिंह, मुकेश कुमार बबलू, अमरनाथ सिंह, नीतीश कुमार आदि थे।
जन सम्पर्क अभियान आज मुरिया स्थान से महमदपुर सकड़ा पंचायत तक पहुंची।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




