महिला दिवस पर कॉलेज में परिचर्चा आयोजित

Mar 09, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

समस्तीपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय में संस्कृत विभाग और आईक्यूएसी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि भाषा और साहित्य महिला सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. राजीव रौशन ने महिलाओं के स्वतंत्र निर्णय लेने पर जोर दिया। कार्यक्रम में संगीत का भी योगदान रहा।

महिला दिवस पर कॉलेज में परिचर्चा आयोजित

समस्तीपु। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को राम निरीक्षण आत्माराम महाविद्यालय में संस्कृत विभाग एवं आईक्यूएसी से कार्यक्रम हुआ। मंच संचालन डॉ कुमारी नंदिनी ने किया। भाषा एवं साहित्य की महिला सशक्तिकरण विषय पर हुई परिचर्चा की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ दिलीप कुमार ने कहा कि भाषा और साहित्य समाज के विचारों, संस्कारों और चेतना को दिशा देने वाला महत्वपूर्ण माध्यम है। महिला सशक्तिकरण में इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।डॉ. राजीव रौशन ने कहा कि महिलाएं तभी सशक्त होंगी, जब वह सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से स्वयं स्वतंत्रतापूर्वक निर्णय लेंगी। कार्यक्रम में संगीत छात्र प्रशांत कुमार झा ने अपने मधुर संगीत से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।धन्यवाद

ज्ञापन डॉ अमित कुमार यादव ने किया। मौके पर डॉ अर्चना कुमारी, डॉ बबीना सिंहा, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ प्रतिमा प्रियदर्शिनी, डॉ दीपान्विता भट्टाचार्या, डॉ माला कुमारी, डॉ स्मिता कुमारी, डॉ संतोष कुमार, डॉ गुड़िया कुमारी, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, डॉ. मो. शिराजुद्दीन अंसारी आदि ने भाग लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।