ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरपदयात्रा कर दे रहे केंद्र की योजना की जानकारी

पदयात्रा कर दे रहे केंद्र की योजना की जानकारी

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाल कर लोगों को केंद्र प्रायोजित जानकारी दी जा रही है। पदयात्रा के दौरान लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा था। इसके तहत समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत एवं छतौना...

पदयात्रा कर दे रहे केंद्र की योजना की जानकारी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरTue, 18 Dec 2018 04:53 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकाल कर लोगों को केंद्र प्रायोजित जानकारी दी जा रही है। पदयात्रा के दौरान लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा था। इसके तहत समस्तीपुर प्रखंड के केवस निजामत एवं छतौना पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा पदयात्रा निकाल कर लोगों से जनसंपर्क किया गया। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने किया। पदयात्रा भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता मनोज कुमार गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता भाग्य नारायण राय, अरबिंद ठाकुर, गणेश गिरी, पप्पू कुमार आदि भाजपा नेता शामिल थे। इसके तहत लोगों को केंद्र प्रायोजित सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही थी। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया गया। ताकि लाभुक योजना के लाभ से वंचित नहीं हो सके। प्रधानमंत्री उद्योग योजना, गांव-गांव घर-घर बिजली, समृद्ध किसान खुशहाल किसान, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सहित अन्य योजना की जानकारी दी गयी। इस दौरान लगभग तीन सौ घरों में जनसंपर्क किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें