गांव और गरीब मजदूर को सबल बनाने में जी राम जी कानून सक्षम : नित्यानंद

Jan 18, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

समस्तीपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने 'विकसित भारत जी राम जी योजना' की घोषणा की, जिसके तहत मजदूरों को 125 दिन का कार्य मिलेगा। पहले यह 100 दिन था। नई योजना में मजदूरी भुगतान में देरी होने पर विलंबित भुगतान का प्रावधान है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों और गरीब मजदूरों के लिए है।

गांव और गरीब मजदूर को सबल बनाने में जी राम जी कानून सक्षम : नित्यानंद

समस्तीपुर। विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत मजदूरों को 125 दिन कार्य मिलेगा। जबकि इससे पूर्व 100 दिनों का रोजगार की गारंटी थी। नए प्रावधान के अनुसार अब मजदूरी भुगतान में देर होने पर विलंबित मजदूरी भुगतान होगा। उक्त बातें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहीं। उन्होंने कहा कि गांव और गरीब मजदूर को सबल बनाने में जीराम जी कानून सक्षम होगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के लक्ष्य हासिल कर लेगा। इसको लेकर विकसित भारत रोजगार गारंटी विकसित भारत (जी राम जी) कानून ग्रामीण क्षेत्रों और मजदूरों के बेहतरी के लिए है।

जिलाअतिथि गृह में रविवार को वो प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। मौके पर मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, एमएलसी डा. तरूण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, मोहद्दीनगर विधायक राजेश सिंह, जिप अध्यक्ष खुशबू कुमारी, शशिकांत आनंद, सामंत चौधरी,पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, प्रो. विजय कुमार शर्मा सहित अन्य मौजूद थे। अध्यक्षता संयुक्त रुप से जिलाध्यक्ष नीलम सहनी शशिधर झा ने व संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया। इधर विभूतिपुर प्रखंड के कल्याणपुर उत्तर पंचायत के एक निजी परिसर में आयोजित विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत जिला कार्यशाला को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अब मजदूर को सीधा एवं समय पर मजदूरी मिलेगा और पूर्व की योजना को और सुदृद्ध करने के लिए विकसित भारत जी राम जी योजना नाम दिया गया है। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिधर झा एवं संचालन भजपा के महामंत्री ललन सिंह कर रहे थे। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार झा ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, जिला महामंत्री मनोज सिंह, पूर्व जिला पार्षद सह भाजपा नेता कृष्णदेव प्रसाद सिंह, रमाकांत राय, जितेंद्र नारायण महतो, संजीत अग्रवाल, कमलकांत राय, अरविंद सिंह, आदित्य प्रकाश, चंद्रमणि प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित किया। इस बीच मंत्री ने उक्त योजना की जानकारी विकसित करने के लिए कार्यकर्ताओ से सीधे प्रश्नोत्तर भी किया। मौके पर अरुण पंजियार, मनोज कुमार, संजय कुमार, दीपक कुमार साहू, गुंजन मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। अंत में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यशाला संपन्न हुई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsIndia s Developed Bharat Giram Ji Scheme Guarantees 125 Days of Work for Laborers
;;;