आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान

Mar 07, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

कल्याणपुर के विभिन्न गांवों में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कई लोग और मवेशी कुत्तों के हमलों में जख्मी हो चुके हैं। किसान खेतों में जाने से डरते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। डॉक्टर ने बताया कि कुत्ते के काटने की शिकायतें बढ़ रही हैं और लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।

आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान

कल्याणपुर। क्षेत्र के विभिन्न गांव में आवारा एवं पागल कुत्तों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। पागल एवं आवारा कुत्ता अब तक दर्जनों लोगों एवं मवेशी को काटकर जख्मी कर चुका है। डर से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। खास कर किसानों को खेतों में सिंचाई व खेती करने जाने के दौरान भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में इधर उधर घूमने वाले कुत्तों का झुंड लोगों को देखते ही अचानक हमला कर देता है। वहीं तीरा, मालीपुर, गोपालपुर, लदौरा, खजूरी, बरहेता एवं पुरुषोत्तमपुर तथा मधुरापुर आदि गांव के लोगों ने बताया कि गांव में पागल एवं आवारा कुत्ता अब तक दर्जन से अधिक मवेशी एवं बच्चों को काटकर जख्मी कर चुका है।

इस बाबत सीएचसी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने बताया कि कुत्ता काटने से जख्मी लोगों को अस्पताल में लाकर वैक्सीनेशन कराया गया है। उन्होंने बताया कि तेज गर्मी में कुत्तों के काटने की शिकायत बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।