ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरचलती ट्रेन में महिला यात्री से छीने जेवर, पकड़ाया

चलती ट्रेन में महिला यात्री से छीने जेवर, पकड़ाया

चलती ट्रेन में महिला से चेन छीनने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन में राजेन्द्र पुल पर चलती ट्रेन में युवक द्वारा चेन छीन कर भागने का प्रयास किया गया। इसी क्रम...

चलती ट्रेन में महिला यात्री से छीने जेवर, पकड़ाया
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरMon, 23 Jul 2018 12:00 PM
ऐप पर पढ़ें

चलती ट्रेन में महिला से चेन छीनने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन में राजेन्द्र पुल पर चलती ट्रेन में युवक द्वारा चेन छीन कर भागने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में हल्ला होने के बाद कुछ महिला यात्रियों के सहयोग से चोर को पकड़ लिया गया और समस्तीपुर रेल थाने में लाया। आरोपित युवक की पहचान रंजन कुमार के रूप में हुयी है । वहीं महिला यात्री माला देवी कल्याणपुर की रहने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर से बरौनी रेल खंड ट्रेन में ही एक चोर गिरोह सक्रिय है। उनका काम सिर्फ चेन छीनना व पैसा लूटना होता है। ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्रियों पर उसकी विशेष नजर होती है। हाल ही के दिनों में डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम बनायी गयी थी। टीम का काम सादे ड्रेस में रहकर अपराधियो को पकड़ना था। रेल थानाध्यक्ष शशि कपूर का कहना है कि मामला बरौनी का है। बरौनी थाने को केस स्थानांतरित कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें