ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरमुजफ्फरपुर में वाजपेयी जी ने मांगा था हॉट गुलाब जामून

मुजफ्फरपुर में वाजपेयी जी ने मांगा था हॉट गुलाब जामून

समस्तीपुर। हिन्दुस्तान संवाददाता। सन 1995 ई. की बात है। उस समय मैं कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी था। कल्याणपुर हाईस्कूल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी का चुनावी सभा हुआ था। यह...

मुजफ्फरपुर में वाजपेयी जी ने मांगा था हॉट गुलाब जामून
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरFri, 17 Aug 2018 01:09 PM
ऐप पर पढ़ें

सन 1995 ई. की बात है। उस समय मैं कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रत्याशी था। कल्याणपुर हाईस्कूल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी का चुनावी सभा हुई थी। यह संस्मरण भाजपा के प्रदेश मंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने ‘हिन्दुस्तान से साझा किया। उन्होंने कहा की उनके मंच पर उनके साथ पटना के तत्कालीन सांसद स्व. शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी यशोदानंद सिंह आदि थे। सभा की अध्यक्षता तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने की थी। इस दौरान वाजपेयी जी ने 45 मिनट तक सभा को संबोधित किया। इसमें कांग्रेस पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। इसके बाद सन 2005 में बिहार में प्रलयंकारी बाढ़ आई हुई थी। वाजपेयी जी संसद में प्रतिपक्ष के नेता थे और उस दौरान मैं मुजफ्फरपुर जिला का क्षेत्रीय प्रभारी था और वर्तमान नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा जिलाध्यक्ष हुआ करते थे। वाजपेयी जी बाढ़ का जायजा लेने पताही हवाई अड्डा पर पहुंचे और लगभग एक घंटे तक बाढ़ पीड़ितों की समीक्षा की थी।

हॉट गुलाब जामुन है क्या

प्रदेश मंत्री जगन्नाथ ठाकुर ने कहा कि बाढ़ की समीक्षा के बाद पताही हवाई अड्डा पर ही वाजपेयी जी ने भोजन किया। राजनीति के पुरोधा को भोजन कराने का सौभाग्य मिला। भोजन में रोटी, सब्जी, पनीर के अलावा मिठाई खाएं। खाने के दौरान उन्होंने कहा कि हॉट गुलाब जामुन है क्या? इस पर उनके साथ आए डॉक्टर ने खाने से मना किया। इस पर वाजपेयी जी ने कहा कि अरे डॉक्टर साहब एक दो खाने से क्या होगा। फिर उन्होंने दो गर्म गुलाब जामुन भी खाए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें