मसाले, तंबाकू ओर प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग के निर्यात आर्डर प्रभावित

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध जैसे हालात का मिथिलांचल के निर्यात कारोबार पर असर दिखाई दे रहा है। समस्तीपुर से खाड़ी देशों को मसाले, तंबाकू और मिथिला पेंटिंग का निर्यात प्रभावित हुआ है। अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण शिपमेंट में देरी और लागत बढ़ने से छोटे निर्यातकों को नुकसान हो रहा है।

मसाले, तंबाकू ओर प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग के निर्यात आर्डर प्रभावित

समस्तीपुर, निप्र। पश्चिम एशिया में ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालात का असर अब मिथिलांचल के निर्यात कारोबार पर भी साफ दिखने लगा है। मिथिला के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से खाड़ी देशों विशेषकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कतर और सऊदी अरब को भेजे जाने वाले मसाले, तंबाकू और प्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग के निर्यात ऑर्डर प्रभावित होने लगे हैं। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने से शिपमेंट में देरी, माल भाड़ा में वृद्धि और भुगतान प्रक्रिया में विलंब जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

व्यापारियों के अनुसार खाड़ी देशों के साथ सामान्य व्यावसायिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गई हैं। केवल आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े निर्यात को ही प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि अन्य अधिकांश सेवाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। इसका सीधा असर छोटे और मध्यम स्तर के निर्यातकों पर पड़ रहा है, जिनका कारोबार पूरी तरह विदेशी ऑर्डर पर निर्भर है। उजियारपुर के तंबाकू निर्यातक विजय महतो ने बताया कि हाल के महीनों में दुबई सहित खाड़ी बाजारों में उनके उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ रही थी। विशेषकर अमेरिकी कर नीतियों में बदलाव के बाद दुबई का बाजार भारतीय उत्पादों के लिए अधिक अनुकूल हो गया था। लेकिन युद्ध जैसे हालात बनने से कारोबार की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सप्ताह के भीतर करीब 25 से 30 प्रतिशत शिपमेंट टल गए हैं, जिससे तैयार माल गोदामों में ही पड़ा हुआ है। इससे न केवल पूंजी फंस रही है बल्कि नए ऑर्डर लेने में भी परेशानी हो रही है। कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण समुद्री और हवाई माल ढुलाई की दरों में भी वृद्धि हुई है। साथ ही बीमा कंपनियों ने भी जोखिम बढ़ने का हवाला देकर प्रीमियम बढ़ा दिया है। इससे निर्यात लागत बढ़ गई है और मुनाफा घट रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।