छात्रा के साथ अभद्रता पर हेडमास्टर निलंबित, आरोप पत्र गठित

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

समस्तीपुर में, वारिसनगर के एचएम हरिनारायण राम को छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के कारण निलंबित कर दिया गया है। डीईओ ने यह कार्रवाई की और अनुशासनात्मक कार्यवाही भी शुरू की है। मामले की जांच के लिए विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

छात्रा के साथ अभद्रता पर हेडमास्टर निलंबित, आरोप पत्र गठित

समस्तीपुर। वारिसनगर बीडीओ व बीईओ की संयुक्त रिपोर्ट पर डीईओ ने उमवि रामपुर उर्दू के एचएम हरिनारायण राम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रधानाध्यापक पर छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार करने, संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के अलावा उच्चाधिकारी से शोकॉज पूछने पर जवाब नहीं देने आरोप है। इस मामले में निलंबित कर आदेश जिला शिक्षा कार्यालय से जारी कर दिया गया। इसकी जानकारी डीईओ ने दी है। जारी आदेश में बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली 2005 के प्रावधानों के तहत किया गया है। निलंबन के अलावा हेडमास्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जा रही है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय किया गया है। इस मामले की जांच के संचालन के लिए संचालन पदाधिकारी डीपीओ एमडीएम सुमित कुमार सौरभ को बनाया गया है। उपस्थापन पदाधिकारी दुर्गेश झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, वरिसनगर को प्राधिकृत किया गया है। हेडमास्टर पर आरोप पत्र का गठन अलग से निर्गत किया जा रहा है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।