भथरीया चौर में अवैध मिट्टी कटाई में तीन हाईवा गाड़ी जब्त

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरपुर बरहेता पंचायत के भथरीया चौर में अवैध मिट्टी काटने को लेकर पुलिस ने तीन हाईवा गाड़ी जब्त की। खनन विभाग के आदेश पर की गई कार्रवाई में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। खेतों में गहराई से मिट्टी की कटाई हो रही थी, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

भथरीया चौर में अवैध मिट्टी कटाई में तीन हाईवा गाड़ी जब्त

सरायरंजन। सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरपुर बरहेता पंचायत के भथरीया चौर में शुक्रवार की रात पुलिस ने अवैध मिट्टी काटने को लेकर तीन हाईवा गाड़ी को जब्त किया है। यह कार्रवाई खनन विभाग समस्तीपुर के आदेश पर किया गया। पुलिस ने बताया की गुप्त सूचना मिली की उक्त चौर में कुछ लोगों के द्वारा एक खेत से जेसीबी एवं फोकलैन गाड़ी से अबैध मिट्टी की कटाई की जा रही है।

पुलिस की कार्रवाई

मिट्टी कटाई की जगह पहुंचे तो त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन हाईवा गाड़ी को जब्त किया। वहीं एक फोकलैन एवं एक जेसीबी गाड़ी को चालक लेकर फरार हो गये। फरार हुए गाड़ी एक पकड़े हुए गाड़ी, गाड़ी मालिक एवं चालक पर कार्रवाई की जा रही है। इधर चौर से अबैध मिट्टी कटाई को लेकर लोगों ने बताया की खेत दो - चार फीट नही 20 से 25 फीट मिट्टी कटाई कर गढा कर दिया जाता।

गढ्ढों की समस्या

बीस फीट गहरे गढ्ढे में बारिश के दिनो में पानी भर जाता है तो गढ्ढे की गहराई का पता नहीं चलता है और लोग डूब जाते हैं। किसानों ने यह भी बताया की भथरीया, सरगाहा, पतैला आदि चौर में मिट्टी कटाई से सैकड़ों गढ्ढे बन गये है। इन सभी गढ्ढे की कहराई 10 फीट से अधिक हीं है। जिससे लोगों को भारी परेशानी हो जाती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पुलिस ने कितनी गाड़ियाँ जब्त की?
पुलिस ने तीन हाईवा गाड़ी जब्त की।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।