Samastipur News: मुसरीघरारी में ट्रक व पिकअप की टक्कर
Samastipur News: सरायरंजन में एक मालवाहक पिकअप गुरुवार को एन एच 28 पर ट्रक की ठोकर से पलट गई। पिकअप में लदी आइसक्रीम स्थानीय लोगों द्वारा लूट ली गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरी आइसक्रीम गायब हो चुकी थी। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के भट्टी चौक के निकट एन एच 28 पर गुरुवार की शाम ट्रक की ठोकर से आइसक्रीम लोड एक मालवाहक पिकअप सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
घटनास्थल पर लूट
पिकअप पलटने के बाद पिकअप पर लदी आइसक्रीम को स्थानीय लोगों द्वारा लूट लिए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी लोग आइसक्रीम उठाकर ले जाते रहे। पुलिस के पहुंचने तक पिकअप में लदी पूरी आइसक्रीम गायब हो चुकी थी। बताया गया है की आइसक्रीम से लदी मालवाहक पिकअप हाजीपुर स्थित कंपनी से आइसक्रीम लेकर दरभंगा, बरौनी और बेगूसराय की ओर जा रही थी।
पुलिस की जांच
इसी दौरान गुरुवार की शाम भट्टी चौक के पास पहुंचते ही एक ट्रक ने पिकअप में जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर लगते ही चालक का संतुलन बिगड़ गया और आइसक्रीम लोड पिकअप सड़क किनारे स्थित गड्ढे में पलट गई। पिकअप के पलटते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। इसी दौरान लोगों ने पिकअप में लदी आइसक्रीम निकालकर ले जाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग आइसक्रीम लेकर वहां से निकलने लगे। घटना की सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, हादसे के बाद ठोकर मारने वाला ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त खाली पिकअप को जब्त कर थाना परिसर में पहुंचाया है। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।


