राज्यस्तरीय टीम ने कैंप का किया निरीक्षण
पूसा के अनुमंडलीय अस्पताल में मंगलवार को एचपीवी वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को वैक्सीन के लाभों के बारे में बताया गया। राज्य स्तरीय टीम ने कैंप का निरीक्षण किया और टीकाकरण के महत्व पर चर्चा की। डाॅ.अनुराधा ने किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूक करने की अपील की।

पूसा। अनुमंडलीय अस्पताल,पूसा परिसर में मंगलवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को वैक्सीन देते इसके लाभ से अवगत करायां। पूसा पीएचसी के तत्वाधान में आयोजित कैंप का राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल राज्य स्तरीय पदाधिकारी डाॅ.अनुराधा एवं डब्लूएचओ डाॅ.सिमरन ने कैंप की अब तक की उपलब्धियों व आगामी योजनाओं पर विस्तार से पूछताछ की। बाद में लाभाथियों, उनके अभिवाहक, एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वैक्सीन के लाभ पर विस्तार से जानकारी साझा की। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों को टीकाकरण कराने के लिए जागरूक करने की अपील की गई।
डाॅ.अनुराधा ने कहा कि एचपीवी का मुख्य उद्देश्य 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक कर बचाव की दिशा में पहल करना है। टीका जोखिम को काफी हद तक रोकथाम में सहायक होगा। राज्य स्तरीय टीम के सदस्य ने कोल्ड चेन का भी निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया। मौके पर पीएचसी प्रभारी डाॅ.राकेश कुमार सिंह समेत बीएचएम फजले रब, बीसीएम समीम असगर, सीमा कुमारी, स्टाफ नर्स सोनम कुमारी, एएनएम रीमा कुमारी खुशबू कुमारी, अंचल कुमारी, रूबी कुमारी, पुष्पांजलि कुमारी, शालिनी, प्रकाश, राजा, सचिन आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


