मंत्री ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को किया सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

कल्याणपुर में ध्रुवगामा विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंत्री रमा निषाद ने छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षा को अनमोल रत्न बताते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

मंत्री ने परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को किया सम्मानित

कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत पिछड़ा अति पिछड़ा बालिका आवासीय प्लस टू विद्यालय ध्रुवगामा के परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर राज्य के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंत्री ने कहा कि शिक्षा एक अनमोल रतन है। छात्राएं अगर मन लगाकर पढ़ाई पूरा करेगी तो निश्चित ही वह अपने मकसद में सफल होगी। धन्यवाद ज्ञापन कल्याणपुर मध्य मंडल भाजपा अध्यक्ष अरुण साहनी ने किया।

मौके पर जिला अध्यक्ष नीलम साहनी एवं जिला उपाध्यक्ष मधुबाला आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।