ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुररात में अचानक घर गिरने से गृहस्वामी का पुत्र घायल

रात में अचानक घर गिरने से गृहस्वामी का पुत्र घायल

विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन पंचायत के वार्ड 6 में पंकज सिंह का घर अचानक गिर गया। इससे उनका 10 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी...

विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन पंचायत के वार्ड 6 में पंकज सिंह का घर अचानक गिर गया। इससे उनका 10 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी...
1/ 2विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन पंचायत के वार्ड 6 में पंकज सिंह का घर अचानक गिर गया। इससे उनका 10 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी...
विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन पंचायत के वार्ड 6 में पंकज सिंह का घर अचानक गिर गया। इससे उनका 10 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी...
2/ 2विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन पंचायत के वार्ड 6 में पंकज सिंह का घर अचानक गिर गया। इससे उनका 10 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी...
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरThu, 28 Oct 2021 04:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विभूतिपुर प्रखंड के साखमोहन पंचायत के वार्ड 6 में पंकज सिंह का घर अचानक गिर गया। इससे उनका 10 वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी विभूतिपुर में भर्ती कराया गया है। यह हादसा बीती रात हुआ।

बताया गया है कि बीती रात रोहन अपनी मां के साथ घर में सोया था। उसी समय अचानक खपरैल का उपरी भाग गिर गया। जिसकी चपेट में आने से रोहन घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी वर्षा और महीनों से जलजमाव के कारण हल्की सी हवा में उनका खपरैल का घर गिर गया। इससे पूरा परिवार बेघर हो गया। यह गनीमत ही थी कि हादसे में घर के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गये।

गृहस्वामिनी खुशबू देवी ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ घर में सोयी थी। अचानक हवा उठते ही घर अचानक गिर गया। स्पीड़िता खुशबू देवी ने सीओ को आवेदन देकर सरकारी सहायता की भी गुहार लगायी है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता संतोष सिंह ने भी पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें