Hindi Day Seminar at Samastipur College Highlights Women s Consciousness Development हमारी भाषा ही हमारी पहचान है, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsHindi Day Seminar at Samastipur College Highlights Women s Consciousness Development

हमारी भाषा ही हमारी पहचान है

समस्तीपुर कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग ने हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। विषय 'स्त्री चेतना के विकास में हिंदी का योगदान' था। प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSun, 14 Sep 2025 12:36 AM
share Share
Follow Us on
हमारी भाषा ही हमारी पहचान है

समस्तीपुर। हिन्दी दिवस की पूर्व संध्या पर समस्तीपुर कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के तत्वधान में एक दिवसीय संगोष्ठी प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि की अध्यक्षता में शनिवार को हुई। इसका विषय था स्त्री चेतना के विकास में हिंदी का योगदान। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें अपनी भाषा के प्रति समर्पित एवं सजग रहना चाहिए। हमारी भाषा ही हमारी पहचान है। प्रो. चन्द्रभानु प्रसाद सिंह, डॉ. सोनी सलोनी, डॉ. सुनील कुमार सिंह आदि शिक्षकों ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने अपना आलेख प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. अपराजिता राय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दयानंद मेहता ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।