Samastipur News: चोरों ने काट लिए 12 पोल के हाईटेंशन तार, 16 घंटे से बिजली गुल
Samastipur News: मोरवा के ताजपुर थाना क्षेत्र में चंदौली में रात में 12 पोल के हाई टेंशन बिजली के तार चोरी हो गए। इससे क्षेत्र में 16 घंटे से बिजली बाधित रही, जिससे लोग और किसान परेशान हुए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बिजली विभाग ने निरीक्षण शुरू किया है।

Samastipur News: मोरवा, एसं। प्रखंड क्षेत्र के ताजपुर थाना के चंदौली में बिजली तार की चोरी का मामला सामने आया है। बताया जाता है की जान जोखिम में डालकर चोरों के द्वारा करीब 12 पोल के हाई टेंशन बिजली का तार बीती रात्रि काट लिए गए। इस घटना से क्षेत्र में अंधेरा पसर गया है। विगत 16 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बीती रात्रि 11 के समीप अचानक बिजली गुल हो गई। काफी देर तक गर्मी में लोग छटपटाते नजर आए। रात भर बिजली नहीं आई तो खोजबीन शुरू हुई। सोमवार की सुबह तार की चोरी होने का मामला सामने आया।
इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा खोजबीन शुरू हुई लेकिन तब तक क्षेत्र में बिजली को लेकर त्राहिमाम मच गया। बताया जाता है कि बिजली के गुल रहने से धान की रोपनी कर रहे किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताते चले कि इससे पहले चकपाहार पंचायत के चौर में बड़े पैमाने पर बिजली की तार की चोरी हुई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


