ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरबारिश से खरीफ मक्के की फसल को भारी नुकसान

बारिश से खरीफ मक्के की फसल को भारी नुकसान

क्षेत्र के किसानों ने काफी मेहनत कर मक्के की खेती की थी। उन्होंने महाजन या बैंक से कर्ज लेकर फसल लगाया था। ताकि अपने परिवार का बेहतर भरण पोषण कर सके। लेकिन उनके अरमान पर बारिश ने पानी फेर दिया। मक्के...

बारिश से खरीफ मक्के की फसल को भारी नुकसान
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरWed, 01 Jul 2020 02:59 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र के किसानों ने काफी मेहनत कर मक्के की खेती की थी। उन्होंने महाजन या बैंक से कर्ज लेकर फसल लगाया था। ताकि अपने परिवार का बेहतर भरण पोषण कर सके। लेकिन उनके अरमान पर बारिश ने पानी फेर दिया। मक्के की फसल को बर्बाद होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। वहीं खेतों में पानी लगने के कारण मक्के की फसल खेत में ही गिर कर गयी।

ध्रुवगामा के किसान अरविंद कुमार सिंह, फुलहारा के राजीव कुमार शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, मिल्की के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जितवरिया के विपिन शर्मा, रजपा के राधेश्याम ठाकुर, भिंडी के लालबाबू झा, अंजना के मोहम्मद जुल्फीकार, अवधेश कुमार एवं बासुदेवपुर के गुड्डू कुशवाहा आदि ने बताया कि बारिश के कारण काफी परेशाने हैं।

धूप नहीं होने के कारण भी मक्के की फसल बर्बाद हो रही है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार चौधरी ने बताया कि बारिश के कारण बर्बाद हो रही मक्के की फसल की भरपाई को लेकर सरकार के द्वारा अब तक कोई निर्देश नहीं आई है निर्देश आने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें