दलसिंहसराय के नवादा में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी

Mar 05, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

दलसिंहसराय में बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को बाबा अमर सिंह स्थान के पास अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें महेश्वर सहनी के पुत्र ऋषभ घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान की जा रही है।

दलसिंहसराय के नवादा में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर किया जख्मी

दलसिंहसराय। थाने के नवादा स्थित बाबा अमर सिंह स्थान के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। गोलीबारी के दौरान वहां बैठे युवकों में से महेश्वर सहनी के पुत्र ऋषभ को पैर में गोली लग गई। इसके बाद सभी बदमाश भाग निकले। अफरातफरी के बीच स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने जख्मी ऋषभ को इलाज के लिये निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां वह इलाजरत है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने मामले की छानबीन की। बदमाशों की पहचान के लिये पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है।

गोलीबारी की घटना दहशत फैलाने के लिये की गई अथवा इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश है? पुलिस इसकी विशेष छानबीन कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।