विद्यापतिधाम में देर रात शिव विवाह महोत्सव संपन्न

Feb 16, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि पर विद्यापतिधाम मंदिर में शिव विवाह महोत्सव का आयोजन किया गया। विद्वान पंडित आचार्य शंभु झा ने वैदिक मंत्रों के साथ विवाह की रस्में संपन्न कराई। श्रद्धालुओं ने विवाह गीतों के साथ उत्सव का आनंद लिया। हर साल यह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।

विद्यापतिधाम में देर रात शिव विवाह महोत्सव संपन्न

विद्यापतिनगर। महाशिवरात्रि पर विद्यापतिधाम मंदिर में रविवार की देर रात शिव विवाह महोत्सव संपन्न हुआ। मंदिर के विवाह मंडप में श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ के बीच विद्वान पंडित आचार्य शंभु झा ने विवाह का विधि विधान वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुरू कराया। वही श्रद्धालुओं और महिलाओं की अपार भीड़ के बीच महिलाओं की विवाह गीत बर मिलल बौरहवा हे गौरा केना के दिनमा जैते हे..., हमसे भंगिया पिसाई न गणेश के पापा, हम नैहर जात बानी... सहित एक से बढ़कर एक नचारी व कोहवर की प्रस्तुति की गई। विवाह गीत से पूरा परिसर एवं विवाह मंडप का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

पंडित शंभु झा ने शंख पूजा के बाद भोलेनाथ के भेष में बने राम चौरसिया और पार्वती बने कलाकार अंकित गिरि के बीच ज्यो ही शिव विवाह की रस्म की शुरुआत किया, विवाह स्थल भोलेबाबा एवं माता पार्वती के जयकारे से गुंजायमान होहे रहा। शादी की रस्म और जयमाला होते ही उपास्थित श्रध्दालुओं की अपार भीड़ भोलेबाबा और माता पार्वती के शादी का जैसे गवाह बन रहे थे। शिव विवाह महोत्सव के मुख्य कर्ता विद्यापति परिषद के अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया गणेश गिरी कवि, चतुरानन गिरी ने बताया की हर साल महाशिवरात्रि पर शिव विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता रहा है। सुरक्षा में पुलिस प्रशासन के साथ मंदिर कमेटी के लोग भी मुस्तैद बने रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;