ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरपक्षकारों को समय से दें नोटिस : एडीजे

पक्षकारों को समय से दें नोटिस : एडीजे

रोसड़ा में 11 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए

पक्षकारों को समय से दें नोटिस : एडीजे
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSat, 21 Jan 2023 11:51 PM
ऐप पर पढ़ें

रोसड़ा में 11 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए शनिवार को एडीजे प्रथम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सह उपाध्यक्ष अनुमंडल विधिक सेवा समिति ब्रजेश कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव चंद्रभूषण राम, एसडीपीओ शिवम कुमार के अलावे नगर परिषद, बिजली विभाग, श्रम प्रवर्तन, माप तौल, वन विभाग, दूरसंचार आदि विभागों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि ने भाग लिया। बैठक एडीजे प्रथम ने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को अधिक से अधिक सुलहनीय वादों को चिन्हित कर उसके पक्षकारों को ससमय नोटिस तामिला कराने का निर्देश दिया। ताकि आपसी सहमति से मामलों का निष्पादन अधिक से अधिक हो सके। एडीजे ने बताया कि लोक अदालत की सफलता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने स्तर से क्षेत्र में लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलायें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ उठा सके।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें