खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से लगी आग
वारिसनगर के भादोघाट गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिसमें तीन घर जलकर राख हो गए। बबलू कुमार चौधरी और उनकी पत्नी रूबी कुमारी गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर...

वारिसनगर। थाना क्षेत्र के भादोघाट गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर लीक होने से घर में आग लग गयी। इसमें तीन घर जलकर राख हो गये वहीं एक दंपति झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भादोघाट वार्ड पांच में गुरुवार सुबह खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से पहले एक घर में आग लगी। इस घटना में बबलू कुमार चौधरी एवं उनकी पत्नी रूबी कुमारी गंभीर रूप से झुलस गई। इसके बाद आग की लपट ने अन्य घरों को भी अपने चपेट में ले लिया। हालांकि स्थानीय लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबु पाया गया।
अगलगी में करीब दस लाख की क्षति का अनुमान लगाया गया है। वहीं इस घटना में तीन बकरी, दो बाइक एवं किराना दुकान के सभी समान जलकर राख हो गये। ग्रामीणों का कहना था कि थाना को सूचना देने के बाद भी अग्निशमन गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से जख्मी दंपति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। उधर करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोग अग्निशमन गाड़ी नहीं पहुंचने पर काफी आकोशित थे। लोगों ने बताया कि सूचना के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




