Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsFoundation Laid for 200 Meter Football Stadium in Tajpur under CM Sports Development Scheme
स्टेडियम बन जाने से छात्र युवाओं को खेल प्रतिभा को निखारने में मिलेगा अवसर: विधायक

स्टेडियम बन जाने से छात्र युवाओं को खेल प्रतिभा को निखारने में मिलेगा अवसर: विधायक

संक्षेप:

ताजपुर में डॉ. एलकेवीडी कॉलेज के मैदान में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत 200 मीटर ट्रैकयुक्त फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास मोरवा विधायक रणविजय साहू ने किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की लंबे समय से...

Sep 14, 2025 12:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

ताजपुर। स्थानीय डॉ. एलकेवीडी कालेज ताजपुर में मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत एक करोड़ 55 लाख से अधिक की लागत से बननेवाले 200 मीटर ट्रैकयुक्त फुटबॉल स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास मोरवा विधायक रणविजय साहू ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ताजपुर में युवाओं द्वारा खेल स्टेडियम की मांग काफी दिनों से की जाती रही है। कालेज मैदान में ट्रैकयुक्त फुटबॉल स्टेडियम बन जाने से युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा को निखारने में सुविधा होगी। साथ ही मैदान में आनेवाले दिनों में अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी संभव हो सकेगा। बताया कि इस खेल स्टेडियम का निर्माण कार्यकारी एजेंसी बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के द्वारा कराया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष ताजपुर नूर आलम, तबरेज आलम, कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मालिक, सुजीत राय, राहुल राय, संतोष साह, गुलाब सिंह, पवन सिंह, मो.बदरुल, अजहर मिकरानी, विक्की शेख, बैद्यनाथ राय, शफीउर रजा उर्फ चुन्नू बाबू आदि मौजूद रहे।