ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरपुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम वाजपेयी

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम वाजपेयी

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दूसरी पुण्यतिथि पर जिले में भाजपा और राजग के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक याद किया। भाजपा के हरपुर ऐलॉथ स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष उपेंद्र...

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व पीएम वाजपेयी
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरMon, 17 Aug 2020 05:04 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दूसरी पुण्यतिथि पर जिले में भाजपा और राजग के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक याद किया। भाजपा के हरपुर ऐलॉथ स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा की अध्यक्षता में पूर्व पीएम के चित्र पर नेता व कार्यकर्ताओं ने पुष्य अर्पित कर भावभींनी श्रद्धांजलि दी।

समारोाह में जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल जी ने 6 साल के शासनकाल में भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए विकास के कई बहुआयामी कार्य किया। पूर्व जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रामसुमरन सिंह ने कहा कि अटल जी ने विपक्ष के नेता से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में जीवन के अंतिम काल तक भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के कार्य किए। जनसंघ कालीन भाजपा नेता भाग्यनारायण राय ने कार्यकर्ताओं से उनके रास्ते पर चलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रभात कुमार ने किया। कार्यक्रम को जिला महामंत्री राजीव कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार सिंह, अरविंद कुशवाहा, रामयाद शांडिल्य, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह, सुंदरेश्वर राम, रामाकांत राय, शिव शंकर चौधरी, विमला सिंह, कर्नल राजीव रंजन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुशांत अनिल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष गीतांजलि, अनीश राज, जय प्रकाश राय, अशोक निषाद, अमृत चौधरी, कृष्ण बालक, प्रदीप कुमार सिंह, मनोज जायसवाल, रौशन झा, विजय शंकर ठाकुर, मनोहर सिंह, अमित अभिषेक, वीरेंद्र यादव, अनिल दास, वैभव रंजन, मुकेश कुमार सिंह सहित जिला के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता ने संबोधित किया। इधर, लोहिया आश्रम स्थित जदयू कार्यालय में आयोजित समारोह में में जदयू के प्रदेश महासचिव डा दुर्गेश राय ने कहा कि अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए आज हम सभी को अटल मन ओर अटल विचार को आत्मसात करना चाहिए। श्रदांजलि देने वालों जदयू नगर अध्यक्ष अनस रिजवान, राजकुमार साह, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, सतीशचंद झा, विजय कुमार राय, संजय ठाकुर, सुबोध राय ब्रजेंद त्रिवेदी, गणेश शर्मा, सुजित कुमार, कुंदन कर्ण, बबलू मंडल आदि नेता शामिल थे।

मोरवा: मोरवा दक्षिणी मंडल में मंडल अध्यक्ष हरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में रघुनाथपुर में प्रखंड उपाध्यक्ष व मुखिया फूलन कुमार सिंह की अध्यक्षता में, मोरवा उत्तरी मंडल के अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर मनोज कुमार शर्मा, रामेश्वर राय, दीप नारायण सिंह, शिव कुमार सिंह, ध्रुव प्रसाद सिंह, जीतेंद्र कुमार सिंह, नीरज कुमार, प्रशांत कुमार शर्मा, लल्लन प्रसाद सिंह, सरपंच मनोज आदि ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

पूसा: वैनी में मंडल अध्यक्ष अशोक पासवान की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर रिक्की ठाकुर, धीरेन्द्र सिंह, आलोक ठाकुर, रामफल महतो, संजीव कुमार सिंह, पिंटू कुमार, गांगुली प्रसाद सिंह, राज किशोर पासवान, सूर्या पासवान, सविता कुमारी, सूरज चौधरी, संजय कुमार सिंह, लालबाबू सिंह, संतोष सिंह, चंद्रकिशोर पासवान, चितरंजन ठाकुर, रामकुमार राम, मेही राम, कैलाश राम, विपिन राम आदि मौजूद थे।

विद्यापतिनगर: भाजपा मंडल विद्यापतिनगर के तत्वावधान में आयोजित वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनायी गयी। मौके पर रंजीत निर्गुणी, संजय सिंह, अमरकांत झा, अविनाश भारद्वाज, गुंजन झा, विजेन्द्र पासवान, दिलीप सिंह, नरेश महतो, अशोक प्रसाद, गोपालजी ठाकुर, रामबहादुर चौधरी, सज्जन चौधरी, जयनारायण साह, विजयकृष्ण आजाद, सुरेन्द्र झा मौजूद थे।

विभूतिपुर: भाजपा नेता विश्वनाथ चौधरी तूफान के निजी प्रतिष्ठान नरवन में कार्यक्रम आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अमन पराशर ने की कर्यक्रम का संचालन महामंत्री दीपक कौशल ने किया। मौके पर महामंत्री मुरारी झा, अजीत प्रभाकर, दिनेश ठाकुर, अमन कुमार, रामबालक महतो, सियालाल राय, पशुपति सिंह, साकेत कुमार ब्रजेश, चंदन दास, संतोष सिंह, रेखा देवी, राजेश सिंह, राकेश कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, अरुण झा, दीपक झा, उमेश झा मौजूद थे।

रोसड़ा: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समर्पित की गई। भाजपा नगर मंडल द्वारा चित्तर पंजियार मंदिर में नगर अध्यक्ष मोहन पटवा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय सिंह, अशोक पंजियार, जयशंकर सिंह, राजेश साह, कृष्ण कुमार झा, धीरज पूर्वे, पंकज कुमार, सुरेश ठाकुर आदि ने भाग लिया। वहीं दूसरी ओर साहित्य संगम द्वारा अटल जी को काव्यांजलि के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें प्रवीण कुमार प्रभंजन, अवधेश्वर प्रसाद सिंह, रामस्वरूप सहनी, अनिरुद्ध झा दिवाकर, प्रो. उत्तम चंद्र दास, प्रो. सुरेश कुमार सुनील, मनोज झा, कर्पूरी झा, मोहन दिवाना ने काव्य पाठ के माध्यम से अटल जी को याद किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें