केिजमतजमतज

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

विद्यापतिनगर के सिमरी पंचायत के पूर्व मुखिया सूर्येश्वर प्रसाद राय ने बीडीओ को पत्र लिखकर सरमस्तपुर गांव में गलत तरीके से दर्ज अनुसूचित जाति की जनसंख्या को हटाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गांव में एक भी अनुसूचित जाति का परिवार नहीं है और अन्य जातियां निवास करती हैं।

केिजमतजमतज

विद्यापतिनगर। प्रखंड के सिमरी पंचायत के पूर्व मुखिया सूर्येश्वर प्रसाद राय ने प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ को पत्र देकर पंचायत के सरमस्तपुर गांव में ग़लत ढंग से दर्ज अनुसूचित जाति की जनसंख्या को हटाने की मांग की है। उन्होंने बीडीओ को दिए पत्र में कहा है कि पंचायत निर्वाचन 2026 गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र में वर्ष 2011 की जनसंख्या को दर्शाते हुए प्रपत्र - 1 का प्रारूप प्रकाशन दिनांक 4 मई को किया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत राज सिमरी के ग्राम सरमस्तपुर में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 101 दर्ज की गई है जो ग़लत है। ग्राम सरमस्तपुर में एक भी परिवार अनुसूचित जाति का नहीं है।

इस ग्राम में ब्राह्मण, राजपूत, कायस्थ, तेली, धानुक, कुर्मी, मुस्लिम जाति निवास करते है। जिसकी जांच कर अनुसूचित जाति की जनसंख्या को हटाने की कृपा की जाए।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।