वाया नदी में पानी घटने से पीड़ितों  का भोजन हुआ बंद

वाया नदी में पानी घटने से पीड़ितों का भोजन हुआ बंद

संक्षेप:

विद्यापतिनगर के दियारा क्षेत्र में आई बाढ़ का पानी घटने पर लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी भी घर लौटना संभव नहीं है। पशु चारे की कमी और खाने के सामान की अभाव से लोग परेशान हैं। सरकारी सामुदायिक...

Aug 15, 2025 12:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

विद्यापतिनगर। प्रखंड के दियारा क्षेत्र के चार पंचायत में आई बाढ़ का पानी घटने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन अभी भी पीड़ितों को घर जाना संभव नहीं है। पशु चारे की तबाही और खाने पीने के साघन की कमी से अफरातफरी मची है। सरकार की ओर से प्लास्टिक वितरण के साथ मंगलवार से सामुदायिक किचन की शुरुआत की गयी थी जो गुरुवार तक ही चला। इससे बहुत सारे बाढ़ पीड़ित वंचित रह गए क्योंकि अधिकांश बाढ़ पीड़ित अभी भी चिनगिया बांध के ऊंचे स्थानों पर अपने मवेशी और परिवार के साथ शरण लिए हुए हैं। खेत में लगी फसल हरी मिर्च, धान, मकई, जनेर आदि का डूबने का दर्द बरकरार है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बताया गया है कि वाया नदी में पानी घटना शुरू हुआ लेकिन चमथा, दानी टोल, बोचहा, बिसनपुर, गोपालपुर दियारा, मऊ दियारा, शेरपुर दियारा आदि गांव के लोगों का आवागमन नाव के सहारे ही हो रहा है। हालांकि बाढ़ पीड़ितों के आवागमन के लिए सरकारी स्तर पर 19 नाव का परिचालन पहले से ही जारी है। सीओ कुमार हर्ष ने बताया कि पानी घटने से शुक्रवार से पीड़ितों के बीच सामुदायिक किचन बंद रहेगा। आगे सहायता के लिए सरकार का जो भी आदेश होगा दिया जाएगा।