ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरजलजमाव से वारिसनगर के कई इलाके में बाढ़ सा नजारा

जलजमाव से वारिसनगर के कई इलाके में बाढ़ सा नजारा

खंड के रोहुआ पश्चिमी व पूर्वी, सतमलपुर, गोही आदि पंचायत में वर्षा के पानी के जलजमाव से बाढ़ जैसा नजारा...

जलजमाव से वारिसनगर के कई इलाके में बाढ़ सा नजारा
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरSat, 31 Jul 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

वारिसनगर प्रखंड के रोहुआ पश्चिमी व पूर्वी, सतमलपुर, गोही आदि पंचायत में वर्षा के पानी के जलजमाव से बाढ़ जैसा नजारा है। इससे प्रभावित टोला के लोगों को शौच जाने व पीने के पीने के लिए घोर संकट का सामना करना पड़ रहा है। राम टोली, पासवान टोली, वार्ड 1, वार्ड 2, वार्ड 3, वार्ड 4, वार्ड 7 आदि में जलजमाव की समस्या है। इसी प्रकार गोही नयाटोला, बरियारपुर, मनियारपुर व सतमलपुर के कई निचले जगहों पर ल्जलजमाव से लोग परेशान हैं। कई लोगों के घर के आसपास में 1 से 2 फ़ीट पानी लगा हुआ है। इससे सर्वाधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है। जलजमाव के कारण राशन लाना भी मुश्किल हो चुका है। गंदगी इस कदर चारों ओर पसरी हुई है कि लोग महामारी से सशंकित हैं। बावजूद प्रखंड प्रशासन मौन है। न जलनिकासी की व्यवस्था की जा रही है न ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव ही अब तक हो पाया है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी के साथ साथ ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें