मारपीट व सड़क दुर्घटना में पांच जख्मी, रेफर

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात विभिन्न हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट में दिलीप पासवान की पत्नी और पुत्र जख्मी हुए, जबकि सड़क दुर्घटना में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां एक को सदर अस्पताल रेफर किया गया।

मारपीट व सड़क दुर्घटना में पांच जख्मी, रेफर

कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग गांव में हुए विभिन्न हादसे में शुक्रवार की रात पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार मारपीट की घटना में कल्याणपुर के दिलीप पासवान की पत्नी आशा देवी एवं उनके पुत्र सूरज कुमार जख्मी हो गए। वहीं सड़क दुर्घटना में ध्रुवगामा गांव के श्याम कुमार सिंह, पकड़ी डीह के दलवीर साहनी एवं बिदौलिया गांव के विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद श्याम कुमार सिंह की स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया।

उक्त जानकारी प्रभारी डॉ. मो. हैदर ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।