पटोरी में फायर ब्रिगेड ने 66 अग्निवीरों की शहादत पर दी श्रद्धांजलि

Apr 14, 2026 10:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

शाहपुर पटोरी में फायर ब्रिगेड स्टेशन द्वारा अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने इसका उद्घाटन किया और शहीद अग्निकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मॉक ड्रिल और पैंपलेट वितरण किया गया।

पटोरी में फायर ब्रिगेड ने 66 अग्निवीरों की शहादत पर दी श्रद्धांजलि

शाहपुर पटोरी। फायर ब्रिगेड स्टेशन शाहपुर पटोरी द्वारा मंगलवार से अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। एसडीओ विकास कुमार पांडेय ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में इसका उद्घाटन किया। उन्होंने अनुमंडल फायर ब्रिगेड के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पीन फ्लैग लगाकर इसकी शुरुआत की। एसडीओ ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह में एक युद्ध पोत में लगी आग को बुझाने के दौरान हुई दुर्घटना में 66 अग्निक शहीद हो गए थे। उनकी स्मृति में पूरे देश में 14 अप्रैल से अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। शहादत देने वाले सभी अग्निकों को एसडीओ व फायर ब्रिगेड के अधिकारी एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

एसडीओ ने फायर ब्रिगेड के कर्तव्य और उनके कर्तव्य पालन की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपनी जान की परवाह किए बगैर विकट परिस्थितियों में सदैव तत्पर रहते हैं। ऐसे अधिकारी व अग्निक बधाई व सम्मान के पात्र हैं। इस मौके पर सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी हरिशंकर मिश्रा, अमरेंद्र कुमार, प्रधान अग्निक भीम कुमार, नंद गोपाल, अग्निक चालक शत्रुघ्न कुमार, अग्निक राहुल कुमार, जयराम यादव, विजय गुप्ता, राधिका कुमारी, चिरंजीवी पुष्पम, अभिषेक कुमार, राममूर्ति कुमार, रमेश राय, जन्मेश तिवारी आदि मौजूद थे। अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पहले दिन अनुमंडल कार्यालय परिसर में शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि परेड का आयोजन किया गया। इसके अलावा फायर ब्रिगेड कर्मियों ने अनुमंडलीय अस्पताल, एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल, कई नर्सिंग होम तथा चौक-चौराहों पर मॉक ड्रिल कर आग लगने की घटनाओं को नियंत्रण करने एवं अगलगी की घटनाओं को रोकने की जानकारी दी। इस अवसर पर लोगों के बीच अग्नि सुरक्षा से संबंधित पैंपलेट वितरित किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।