अगलगी में दो घर जलकर राख

Feb 06, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

शिवाजीनगर के खरशाम गांव में बुधवार रात अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गए। स्व. भैरव मंडल के पुत्र ललन मंडल और रमाकांत मंडल के घर का सारा सामान जल गया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग ने बर्तन, बिस्तर, पंखा, ट्रंक, टीवी और साइकिल सब नष्ट कर दिए।

अगलगी में दो घर जलकर राख

शिवाजीनगर। थाना अंतर्गत परसा पंचायत के खरशाम गांव के वार्ड 12 में बुधवार देर रात अचानक आग लगने से दो घर जलकर राख हो गया। इस घटना में स्व. भैरव मंडल के पुत्र ललन मंडल एवं रमाकांत मंडल के घर में रखे सभी सामान जलकर नष्ट हो गये। एक घर से उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ित परिवार ने बताया कि आग की लपटों में घर में रखा बर्तन, बिस्तर, पंखा, ट्रंक, टीवी, साइकिल सब जल गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।