Samastipur News: फुस के घर में आग लगने से हजारों का हुआ नुकसान

हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
Follow us on Google News
share

Samastipur News: कल्याणपुर के बिरसिंहपुर पंचायत के मोहम्मदाबाद गांव में रविवार रात आग लगने से अरविंद महतो का फूस का घर जल गया। जब परिवार सो रहा था, तभी आग लगी। स्थानीय लोगों ने पंप सेट की मदद से आग बुझाई, लेकिन घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। सीओ शशि रंजन ने जांच का आश्वासन दिया।

Samastipur News: फुस के घर में आग लगने से हजारों का हुआ नुकसान

Samastipur News: कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के मोहम्मदाबाद गांव के पूरबारी टोला में रविवार की रात आग लगने से अरविंद महतो का फूस का घर जलकर राख हो गया। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि सभी लोग सोए हुए थे। आग की उठती हुई लपट देखकर जब बाहर निकले तो घर में आग लगी हुई थी। स्थानीय लोगों के प्रयास से निजी पंप सेट की मदद से आग बुझाने में लोगों ने सफलता पाई। उसने बताया कि इस आग लगी की घटना में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सीओ शशि रंजन ने मामले की जांचों उपरांत आगे की कार्रवाई करने की बात कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।