ज्वेलरी दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान

Dec 14, 2025 11:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share Share
Follow Us on

हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल चौक पर स्थित सौम्या ज्वेलरी की दुकान में आग लगने से 12 से 15 लाख रुपए का सामान जल गया। दुकानदार प्रभात पोद्दार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। आग शार्ट सर्किट के कारण लगी और यह घटना रात के समय हुई, जिससे पहले किसी को पता नहीं चला।

ज्वेलरी दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान

मोरवा। हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल चौक पर अवस्थित सौम्या ज्वेलरी की दुकान में अगलगी की घटना हुई। अगलगी की घटना में करीब 12 से 15 लाख रुपए के समान जलने का अनुमान लगाया गया है। इस बाबत पीड़ित दुकानदार प्रभात पोद्दार ने थाना में आवेदन देकर पुलिस को घटना की जानकारी दी है। पीड़ित दुकानदार हवासपुर के मनोज पोद्दार के पुत्र प्रभात कुमार पोद्दार ने पुलिस को बताया कि अन्य दिनों की भांति शनिवार की संध्या करीब 7 बजे दुकान बंद कर वे अपने घर गये थे। दुकान में ज्वेलरी और स्टील के काफी सामान थे। रात्रि में अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण अंदर ही अंदर सारा सामान जलकर खाक हो गया लेकिन रात्रि में लोगों को भनक नहीं लगी।

रविवार की सुबह दुकान से धुआं उठता देख लोगों को आशंका हुई तो इसकी जानकारी मोबाइल से दुकानदार को दी गई। दुकान खोले जाने के बाद हालात का पता चला। दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लेते हुए मामले के तफ्तीश करने की बात कही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsFire at Soumya Jewelry Store in Bajitpur Causes Loss of 12-15 Lakhs
;;;