सभी लोगों को फाइलेरिया की खानी चाहिए दवा

Feb 11, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share

डीएम रोशन कुशवाहा और सीएस राजीव कुमार ने गंगापुर पंचायत में फाइलेरिया मेघा कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों को फाइलेरिया की दवा दी और इसके सेवन के महत्व पर जोर दिया। इस दवा से हाथी जैसा पांव होने से बचा जा सकता है। उद्घाटन समारोह में कई स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सभी लोगों को फाइलेरिया की खानी चाहिए दवा

सरायरंजन। डीएम रोशन कुशवाहा व सीएस राजीव कुमार ने बुधवार को गंगापुर पंचायत स्थित वार्ड -09 एवं आंगनबाड़ी केंद्र संख्या -05 में संयुक्त रूप से फीता काटकर फाइलेरिया मेघा कैंप का उद्घाटन किया। डीएम ने एक दर्जन लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाकर कैंप का शुभारंभ किया। उन्होंने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा की हर लोगों को यह दवा का सेवन करना चाहिए। इस दवा के खाने से हाथी जैसा पांव होने से बचाव होता है। दवा के खाने से किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होती है। यह दवा खाना खाने के बाद ही सेवन करने की सलाह डीएम ने दी।

मौके पर सदर एसडीओ दिलीप कुमार, मुखिया विजय कुमार राय, डीपीओ सुनीता कुमारी, बीडीओ सुनील कुमार, सीडीपीओ कुमार शुभम, संतोष पटेल, उपमुखिया प्रेम लाल पासवान, सीएचसी प्रभारी डा. अमित कुमार आदि मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।