ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार समस्तीपुरसात नये मरीजों के साथ 352 पर पहुंचा आंकड़ा

सात नये मरीजों के साथ 352 पर पहुंचा आंकड़ा

समस्तीपुर में प्रत्येक दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण जिले में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव के सात...

सात नये मरीजों के साथ 352 पर पहुंचा आंकड़ा
हिन्दुस्तान टीम,समस्तीपुरThu, 02 Jul 2020 01:57 PM
ऐप पर पढ़ें

समस्तीपुर में प्रत्येक दिन कोरोना पॉजिटिव मरीजों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण जिले में पीड़ितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव के सात नये केस पाये गये। सात नया केस मिलने के साथ ही समस्तीपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 352 पहुंच गयी।

डीपीआरओ ऋषभ कुमार से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दलसिंहसराय में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इसी प्रकार विभूतिपुर में दो पॉजिटिव पाये गये, ये दोनों हरियाणा से आये थे। जबकि विद्यापतिनगर एवं हसनपुर प्रखंड में भी एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया।

डीपीआरओ ने बताया कि जिस गांव में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये, उसे कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। वहीं इन मरीजों के संपर्क में आये लोगों की भी पहचान की जा रही है, ताकि उनकी भी जांच करायी जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें